शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रांची विश्‍वविद्यालय के इंटर कॉलेज युवा महोत्‍सव रीझ-रंग में छात्रों ने पेश किए शानदार गीत-नृत्य

20 दिसंबर 2024

रांची: रांची विश्‍वविद्यालय में शुक्रवार को इंटर कॉलेज युवा महोत्‍सव रीझ-रंग का शुभारंभ किया गया. इसका आयोजन 22 दिसंबर तक किया गया है. इसमें छात्र एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे रहे हैं. इस महोत्‍सव में डांस, म्‍यूजिक, पोस्‍टर मेकिंग, क्विज, काव्‍य पाठ और स्‍पॉट फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने युवा महोत्‍सव के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि रांची यूनिवर्सिटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यहां अपार क्षमता है. उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार पश्चिम बंगाल के निवेदिता विश्‍वविद्यालय में होने वाले युवा महोत्‍सव में रांची विश्‍वविद्यालय के छात्र परचम लहराएंगे. रीझ-रंग महोत्‍सव की विजयी प्रतिभागियों की टीम 8 से 12 जनवरी 2025 तक पश्चिम बंगाल के निवेदिता विश्‍वविद्यालय में होने वाले युवा महोत्‍सव में भाग लेगी.

पीएफए विभाग के छात्रों ने बिहू गीत-नृत्‍य माघे बिहू आरिल और नागपुरी लोकगीत अंबा मंजरे मधुमास प्रस्‍तुत किया. कुडूख विभाग के छात्र-छात्राओं ने डोमकच की शानदार प्रस्‍तुति से लोगों का मन मोह लिया. उद्घाटन सत्र में सेवानिवृत प्राध्‍यापक डॉ रणजीत कुमार सिंह भी उपस्थित थे. कुलपति ने उन्‍हें सम्‍मानित किया. कुलपति ने कहा कि 10 जनवरी 2025 से रांची विश्‍वविद्यालय में स्‍पोर्ट्स कॉन्‍वोकेशन का आयोजन किया जाएगा. ऐसा कॉन्वोकेशन यहां पहली बार होगा. इसमें युवा महोत्‍सव के विजयी छात्रों को भी शामिल किया जाएगा.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *