बुधवार, 18 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

HTET Registration 2026: हरियाणा HTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, फीस से लेकर योग्यता तक जानें पूरी डिटेल

10 मिनट पहले
HTET Registration 2026
HTET Registration 2026

HTET Registration 2026: हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। HTET के तहत प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) स्तर की पात्रता के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

HTET 2026 महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन 18 नवंबर 2026 को जारी हुआ और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। आवेदन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 है। फॉर्म करेक्शन के लिए 28 और 29 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है। परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। बोर्ड ने आवेदन में सुधार के लिए दो दिन का समय दिया है, ताकि उम्मीदवार अपनी गलतियां सुधार सकें।

कब होगी PRT, TGT और PGT की परीक्षा

बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार HTET 2026 की परीक्षा तीनों स्तरों के लिए अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। Level-3 (PGT) की परीक्षा 26 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। Level-2 (TGT) की परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। Level-1 (PRT) की परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

HTET कितनी लगेगी फीस

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी और चुने गए परीक्षा स्तरों की संख्या पर निर्भर करेगा। हरियाणा के SC और PH अभ्यर्थियों के लिए एक लेवल की फीस 700 रुपये, दो लेवल 1,100 रुपये और तीन लेवल 1,400 रुपये है। हरियाणा के अन्य अभ्यर्थियों और हरियाणा के बाहर के सभी अभ्यर्थियों के लिए एक लेवल 1,200 रुपये, दो लेवल 2,000 रुपये और तीन लेवल 2,600 रुपये निर्धारित है।

PRT, TGT और PGT के लिए योग्यता

HTET में तीन स्तर निर्धारित किए गए हैं। लेवल-1 के लिए 12वीं के साथ D.El.Ed/JBT जैसी निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी है। लेवल-2 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता चाहिए। लेवल-3 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed या निर्धारित समकक्ष योग्यता जरूरी है। विस्तृत विषयवार योग्यता की जानकारी आधिकारिक Information Bulletin में देखी जा सकती है।

HTET 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या HTET आवेदन पोर्टल htet2026.org पर जाएं। HTET 2026 के Apply Online लिंक पर क्लिक करें। New Registration के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें। अपनी कैटेगरी और परीक्षा स्तर के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें। समय पर आवेदन करें और अंतिम तारीख का ध्यान रखें।

Read More Here:

Netsha Singh
Author: Netsha Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Netsha Singh, News Media Kiran

Netsha Singh

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *