गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

NCP Youth Wing thanked Prime Minister Modi:अल्पसंख्यकों (हज यात्रियों)के हित में कार्य कर रही है केंद्र सरकार

17 अप्रैल 2025
  • हज यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एनसीपी युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद
  • मानगो आजादनगर में बैठक कर दी गई जानकारी, कहा – अल्पसंख्यकों के हित में कार्य कर रही है केंद्र सरकार
जमशेदपुर। गुरुवार को एनसीपी युवा मोर्चा द्वारा मानगो आजादनगर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा हज यात्रियों के हित में की गई पहल की जानकारी साझा की गई। बैठक की अध्यक्षता अनवर हुसैन ने की, जबकि संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया। इस अवसर पर एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार लगातार अल्पसंख्यक समुदाय के हित में कार्य कर रही है, लेकिन इन सकारात्मक प्रयासों की जानकारी समय पर समुदाय के लोगों तक नहीं पहुंच पाती। इसका लाभ विपक्षी दल उठाते हैं और लोगों को गुमराह करते हैं।
उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि सऊदी अरब के गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा कारणों से कुछ देशों के हज यात्रियों पर रोक लगा दी गई थी, जिसमें भारत भी शामिल था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों से न सिर्फ यह रोक हटाई गई, बल्कि 10 हजार अतिरिक्त भारतीय हज यात्रियों को भी सऊदी जाने की अनुमति मिल गई।
डॉ. पांडेय ने बताया कि वर्ष 2014 में भारत से हज यात्रा पर जाने वालों की संख्या 1,36,020 थी, जो अब 2025 में बढ़कर 1,75,025 हो गई है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति और अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इससे देश में “अनेकता में एकता” की भावना और भी मजबूत होगी और जो लोग समाज को धर्म और संप्रदाय के आधार पर बांटने की कोशिश करते हैं, उनके प्रयास विफल होंगे।
इस बैठक में तबरेज खान, अकबर खान, इकबाल खान, अब्दुल जब्बार, शौकत अंसारी, शेख अहमद, फिरोज और मोहम्मद शब्बीर सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *