गुरुवार, 19 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Murder of Vinay Singh, the Jharkhand president of Karni Sena, in Jamshedpur.राजपूत करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या

21 अप्रैल 2025
जमशेदपुर। बालीगुमा में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए श्री राजपूत करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है।
घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके की है, जहां देर शाम विनय सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे मानगो बालिगुमा क्षेत्र में स्थित ‘मिनी पंजाब’ नामक होटल के पास एक गली में जैसे ही दाखिल हुए, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही विनय सिंह वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विनय सिंह मूल रूप से मानगो के सहारा सिटी के निवासी थे और करणी सेना में अपनी सक्रिय भूमिका के कारण काफी चर्चित थे। घटना के बाद स्थानीय लोग और उनके समर्थक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इधर, करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है और राजनीतिक-सामाजिक हलकों में भी हलचल मची हुई है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *