सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

भारत ने दिया पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, Air defense system destroyed in Lahore.

8 मई 2025
**नई दिल्ली।भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में बिना उकसावे के मोर्टार और भारी तोपों से गोलाबारी करने के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने आज सुबह पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने सटीक मिसाइल स्ट्राइक और ड्रोन हमलों के जरिए लाहौर के साथ-साथ सियालकोट, कराची और मुरीदके में भी पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान का एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से तबाह हो गया है। मुरीदके में आतंकियों के ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और वहां का इलाका मलबे में तब्दील हो गया है।
इससे पहले, कल देर रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए उत्तरी और पश्चिमी भारत के 15 से अधिक सैन्य ठिकानों-जैसे अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज-पर हमला करने की कोशिश की थी। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम और एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड की सतर्कता के चलते ये सभी हमले नाकाम कर दिए गए। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जिससे पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि होती है।
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा के पास की गई भारी गोलाबारी में तीन महिलाओं और पांच बच्चों समेत कुल सोलह निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारत को मजबूरन जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी ताकि पाकिस्तान की ओर से हो रही मोर्टार और आर्टिलरी फायरिंग को रोका जा सके।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत की यह कार्रवाई पूरी तरह से जवाबी और आत्मरक्षा में की गई है। भारतीय सेना की सटीक और संतुलित कार्रवाई ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *