Ahmadabad Plane Crash: Air India की एक भीषण विमान दुर्घटना के बाद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की 66 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह हादसा 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के साथ हुआ था, जिसमें 242 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 270 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और अब एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
हादसे का विवरण,क्या हुआ था?
12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद फ्लाइट AI-171 मेघानी नगर इलाके में एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गई। विमान तेजी से नीचे गिरा और आग के गोले में बदल गया। सामने आए वीडियो में आग की लपटों में घिरा विमान दिखाई दिया, जो बेहद डरावना था। इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने तुरंत कार्रवाई की और ड्रीमलाइनर विमानों की जांच शुरू कर दी।
क्यों रद्द की गईं उड़ानें?
हादसे के बाद से 12 से 17 जून तक Air India ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की कुल 66 उड़ानें रद्द की हैं। इनमें से कई उड़ानें दिल्ली, अहमदाबाद और अन्य शहरों से थीं। रद्द करने का कारण तकनीकी खराबी और सुरक्षा जांच बताया जा रहा है। बोइंग के विमानों की सुरक्षा पहले भी सवालों के घेरे में रही है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह हादसा तकनीकी खामी के कारण हुआ, जबकि कुछ लोग इसे प्रबंधन की लापरवाही मान रहे हैं।
जनता में गुस्सा और सवाल
इस हादसे ने लोगों में गुस्सा और डर पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या भारत सरकार और Air India प्रबंधन ने यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया? कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि बोइंग ड्रीमलाइनर जैसे विमानों को पहले से ही विवादों में होने के बावजूद क्यों उड़ाने की अनुमति दी गई।
आगे क्या होगा?
DGCA ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही, एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगी है और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की बात कही है। सरकार ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है और जल्द ही जांच रिपोर्ट पेश करने का वादा किया है।
Sanjana Gupta
Hindi Content Writer | New Media Kiran
Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

