दुनिया की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की प्रमुख सेवाएं अचानक बाधित हो गईं जिससे भारत समेत दुनियाभर के हजारों उपयोगकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, टीम्स और अन्य ऐप्स पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रहे और इस दौरान लोगों को लॉग इन करने तथा ईमेल भेजने में दिक्कत आई। कंपनी ने इस तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू किया और प्रभावित सर्वरों को दोबारा बहाल करने का प्रयास किया। इस वैश्विक आउटेज की वजह से ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी अन्य कंपनियों की सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
यह भी पढ़ें: Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप के बाद जांच में कुछ नहीं मिला



1 टिप्पणियाँ