गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

दिल्ली में दोबारा स्कूल-कॉलेजों को धमकी, केजरीवाल ने बीजेपी को लिया आंड़े-हाँथ

15 जुलाई 2025
दिल्ली में दोबारा स्कूल-कॉलेजों को धमकी, केजरीवाल ने बीजेपी को लिया आंड़े-हाँथ

राजधानी दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। ताजा घटनाक्रम में मंगलवार को सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज को ईमेल के ज़रिए धमकियां भेजी गईं। इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली के दो अन्य स्कूलों को ऐसी ही धमकी मिली थी।

लगातार मिल रही इन धमकियों के चलते छात्रों और अभिभावकों के बीच दहशत का माहौल है। स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

इन घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
उन्होंने कहा, “दो दिनों में चार संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बच्चों में डर है और पैरेंट्स हर रोज चिंता में हैं। यह चार इंजन वाली बीजेपी सरकार की नाकामी है।”

“बच्चे डर के साए में पढ़ाई कर रहे हैं” – आतिशी

आप विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि,
“स्कूलों और कॉलेजों को लगातार मिल रही धमकियां न सिर्फ खतरनाक हैं, बल्कि यह दर्शाती हैं कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बच्चे डरे हुए हैं, अभिभावक सहमे हुए हैं, लेकिन सरकार चुप है।”

एक दिन पहले भी मिले थे धमकी भरे ईमेल

सोमवार को नेवी चिल्ड्रन स्कूल, चाणक्यपुरी और सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, द्वारका को भी धमकी वाले ईमेल मिले थे, जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वॉड ने स्कूल परिसरों में तलाशी ली। गनीमत रही कि कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

बीते कुछ महीनों में राजधानी में कई बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर आना पड़ा है। बावजूद इसके ऐसे मामले बार-बार सामने आ रहे हैं, जिससे छात्रों और माता-पिता की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा के बीच की दुकानों में QR कोड लगाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस, 22 जुलाई को अगली सुनवाई

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *