रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Bihar News: जुलूस में झंडा लहराने पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

16 अगस्त 2025
Bihar News
Bihar News

Bihar News: मुंगेर जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने की घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। शुक्रवार की रात शहर के मुख्य बाजार में निकले अखाड़ा जुलूस में कुछ युवकों ने अचानक फिलिस्तीन का झंडा भीड़ के बीच लहराया। घटना का वीडियो लोगों ने मौके पर ही बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे शहरवासियों और प्रशासन में हलचल मच गई।

भीड़ के बीच दिखा फिलिस्तीन का झंडा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना कोतवाली और पूरबसराय थाना क्षेत्र के मुख्यालय के मुर्गियाचक और गांधी चौक इलाके में हुई। चेहल्लुम जुलूस में लोग अखाड़ा करते और डीजे की धुन पर आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक कुछ युवक भीड़ से निकलकर फिलिस्तीन का झंडा लेकर चलने लगे। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसे वायरल होने से मामला तूल पकड़ गया।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को वीडियो बनाने से तो रोकने की कोशिश की, लेकिन झंडा लहराने वाले युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की। न तो उस युवक को रोका गया और न ही झंडा जब्त किया गया। उस समय प्रशासनिक अधिकारी समेत सौ से अधिक पुलिस बल मौके पर थे, फिर भी संबंधित युवक को हिरासत में नहीं लिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की।

अधिकारी बोले- जांच शुरू, युवक की पहचान की जा रही

सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा, “जुलूस में किसी दूसरे देश का झंडा दिखाना नियमों के खिलाफ है। हमें वायरल वीडियो के जरिए जानकारी मिली है। अब मामले की जांच की जा रही है और युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन प्रशासन अपना काम कर रहा है।”

शहर में बढ़ी नाराजगी, कड़ी कार्रवाई की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद शहर में लोगों की नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक जुलूस में किसी दूसरे देश का झंडा लहराना न सिर्फ नियम के खिलाफ है, बल्कि इससे माहौल भी खराब हो सकता है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने को भी कहा है।

Bihar News: जांच की नजरें प्रशासन पर टिकीं

फिलिस्तीन का झंडा जुलूस में लहराने की घटना मुंगेर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान में जुटी है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि दोषी युवकों पर जल्द कार्रवाई होगी, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sanjna Gupta, News Media Kiran

Sanjna Gupta

Sanjana GuptaHindi Content Writer | New Media KiranSanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *