रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा की फ्लाइट हुई डायवर्ट, इन कारणों का हवाला

24 अगस्त 2025
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा की फ्लाइट हुई डायवर्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ले जा रही इंडिगो की फ्लाइट को अचानक डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी जा रही थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे अगरतला की ओर मोड़ दिया गया। सीएमओ ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

चार दिन पहले भी विमान में आई थी दिक्कत

बता दें कि कुछ दिन पहले भी गुवाहाटी एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही एलायंस एयर की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटाना पड़ा था। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद ‘पूर्ण आपातकाल’ घोषित कर दिया गया था। गुवाहाटी से दोपहर 1.09 बजे उड़ान भरने वाले इस विमान को 2.27 बजे सुरक्षित तरीके से वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित थे और उन्हें आवश्यक मदद मुहैया कराई गई थी।

हालात सामान्य

अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल सीएम हिमंत बिस्वा सरमा वाली फ्लाइट से जुड़े सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और आगे की यात्रा को लेकर निर्णय मौसम के आधार पर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav News: तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के सीएम? राहुल गांधी ने नहीं दिया साफ जवाब, बीजेपी ने ली चुटकी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *