शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

30 अगस्त 2025
बिहार: शनिवार को आरा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया। इस दौरान कांग्रेस

बिहार: शनिवार को आरा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मंच पर मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘नकलची’ करार दिया और कहा, “सरकार हमारी योजनाओं की नकल कर जनता के सामने पेश कर रही है। तेजस्वी आगे-आगे चल रहा है, और सरकार पीछे-पीछे उसकी नकल कर रही है।”

तेजस्वी ने अपने भाषण में जनता से सवाल किया, “आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट?” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और वह बिहार के असली विकल्प के रूप में खड़े हैं।

इस यात्रा के अंतिम चरण में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए, जो कि महागठबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बयान था।

तेजस्वी यादव ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक यात्रा रही है, लाखों लोगों का समर्थन मिला है। बिहार के लोग अब जागरूक हैं और अपनी वोट की रक्षा करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “बच्चा-बच्चा कह रहा है, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, और यह संदेश पूरे देश में फैल गया है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तेजस्वी यादव को समर्थन देते हुए कहा, “तेजस्वी ने रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां दी हैं, और उनसे बेहतर मुख्यमंत्री चेहरा कोई नहीं हो सकता। हम सब उनकी मदद करेंगे।”

उन्होंने नीतीश कुमार और बीजेपी पर भी हमला बोला और कहा, “इस बार चुनाव में लोगों का नहीं, बल्कि बीजेपी का पलायन होगा। चुनाव आयोग अब जुगाड़ आयोग बन गया है, और हम सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत को खत्म करेंगे।”

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: झारखंड में नई शराब नीति, 1 सितंबर से विदेशी शराब सस्ती, स्थानीय ब्रांड महंगे

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *