रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

असम समेत पूर्वोत्तर भारत में 5.8 तीव्रता का भूकंप, घबराकर लोग घरों से निकले

14 सितंबर 2025
असम समेत पूर्वोत्तर भारत में 5.8 तीव्रता का भूकंप, घबराकर लोग घरों से निकले

भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप 5.8 तीव्रता का था और इसका केंद्र असम के उदलगुरी जिले में दर्ज किया गया। भूकंप शाम 4:41 बजे आया और इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली।

असम, बंगाल और भूटान में महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके असम के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और भूटान में भी महसूस किए गए। झटकों के दौरान घरों और दफ्तरों में सामान हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर बाहर निकल आए। गुवाहाटी, उदलगुरी, सोनितपुर, तामुलपुर और नलबाड़ी समेत कई जिलों में लोग सड़कों पर दिखाई दिए। वहीं, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी झटके दर्ज किए गए।

सीएम हिमंता ने दी जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “भूकंप का केंद्र उदलगुड़ी के पास था। अभी तक किसी तरह का बड़ा नुकसान या जानमाल की खबर नहीं है। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।”

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि अब तक किसी इमारत के ढहने या किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और एहतियात बरतें। विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  पीएम मोदी जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को देंगे बड़ा तोहफा, किसानों और महिलाओं को मिलेगी सौगात

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *