Top 5 This Week

Related Posts

नोबेल शांति पुरस्कार 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला सम्मान, ट्रंप को झटका

डेस्क: साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला की जनता के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतांत्रिक शासन की ओर शांतिपूर्ण व न्यायपूर्ण बदलाव के लिए किए गए अथक प्रयासों के सम्मानस्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा है, “जब सत्तावादी ताकतें सत्ता हथिया लेती हैं, तब स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले साहसी व्यक्तियों को पहचानना जरूरी हो जाता है। इसी कारण इस वर्ष समिति ने वेनेजुएला पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया।”

इस वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी कई देशों की ओर से नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित हुआ था। ट्रंप ने सार्वजनिक मंचों से दावा किया था कि उन्होंने कई देशों के बीच संघर्ष खत्म कराए हैं, इसलिए वह इस सम्मान के हकदार हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों ने पहले ही संभावना जताई थी कि ट्रंप यह पुरस्कार नहीं जीत पाएंगे। उनका तर्क था कि ट्रंप की नीतियां उस अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं, जिसे नोबेल समिति हमेशा संजोकर रखना चाहती है।

कब मिलेगा पुरस्कार?

मारिया कोरिना मचाडो को यह पुरस्कार 10 दिसंबर 2025 को ओस्लो में प्रदान किया जाएगा। इसी दिन अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि होती है। स्वीडिश उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल ने ही 1895 में अपनी वसीयत में इस पुरस्कार की स्थापना की थी।

पुरस्कार के तहत उन्हें लगभग 1.2 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Update: बिहार से मानसून की विदाई, अब गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानें 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles