डेस्क:1966 में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया बना – ताकि मीडिया “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ” बने। आज? 3000+ न्यूज़ चैनल, लाखों यूट्यूबर्स, अनगिनत पोर्टल। लेकिन प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2025 में भारत 162वें स्थान पर।
आज प्रेस की 3 बड़ी चुनौतियां:
- फेक न्यूज़ का तूफान: एक वीडियो वायरल – 10 लाख शेयर, बाद में पता चला AI जनरेटेड।
- प्रेशर पॉलिटिक्स: विज्ञापन रोकना, केस ठोकना – पत्रकार चुप।
- डिजिटल गुलामी: TRP, व्यूज, अल्गोरिदम – सच से ज्यादा सेंसेशन।
RSF रिपोर्ट: पिछले 5 साल में 120+ पत्रकारों पर हमले। याद है गौरी लंकेश? वो सच की कीमत थी।
सोचिए: अगर कल सुबह अखबार न आए… तो क्या आप सच जान पाएंगे?

