Miss World 2026 Winner: डोमिनिकन रिपब्लिक की Joheirry Mola Dominguez ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में उन्होंने दुनिया भर से पहुंची 110 अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रतिष्ठित ताज हासिल किया। यह डोमिनिकन रिपब्लिक की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में दूसरी जीत है।
स्पेन की Elisabeth Reynés Alabern फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की Taanusiya Chetty ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।
भारत की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुईं निकिता पोरवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वह Top 40 तक पहुंचीं, लेकिन Top 20 में जगह नहीं बना सकीं।

कौन हैं Miss World 2026 Joheirry Mola?
Joheirry Mola सिर्फ एक मॉडल नहीं हैं। आधिकारिक मिस वर्ल्ड प्रोफाइल के अनुसार वह एजुकेटर, कम्युनिटी एडवोकेट, कम्युनिकेटर और मॉडल हैं। उन्होंने Business Management and Administration की पढ़ाई की है।
Mola Voices of Tomorrow की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। इस पहल के जरिए वह कमजोर और जरूरतमंद समुदायों के बच्चों तथा युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा के अवसर बढ़ाने पर काम करती हैं। वह खुद भी अंग्रेजी में साहित्य और सामाजिक विज्ञान पढ़ाती हैं तथा बच्चों में आलोचनात्मक सोच और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देती हैं।
मीडिया से भी रहा है जुड़ाव
Joheirry Mola का मीडिया से भी गहरा जुड़ाव रहा है। वह Univision New York के Ventana a Quisqueya कार्यक्रम में कॉरेस्पॉन्डेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं। वहां उन्होंने डोमिनिकन संस्कृति, सामाजिक मुद्दों और समुदाय से जुड़ी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाया।
वह प्रोफेशनल मॉडल होने के साथ Goya Gives Ambassador भी रही हैं। मिस वर्ल्ड की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक, उनका काम शिक्षा, सामाजिक सेवा और लोगों को अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित रहा है।

निकिता पोरवाल का Miss World 2026 सफर
भारत की निकिता पोरवाल ने मिस वर्ल्ड 2026 में देश का प्रतिनिधित्व किया। आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार निकिता फैशन मॉडल और एक्टर हैं। वह थिएटर से भी जुड़ी रही हैं और 60 से अधिक नाट्य प्रस्तुतियों में काम कर चुकी हैं।
मिस वर्ल्ड 2026 में निकिता ने Top 40 में जगह बनाई, लेकिन आगे Top 20 में प्रवेश नहीं कर सकीं। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका प्रदर्शन भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।

