सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Ghamharia में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, 7 पूर्व सैनिक सम्मानित

1 घंटे पहले
गम्हरिया में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथि एवं सम्मानित पूर्व सैनिक।

Ghamaria: (सरायकेला-खरसावां): देश के वीर शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दुर्गा पूजा मैदान, गम्हरिया में किया गया। स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां जिला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अजित कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CRPF 157 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मोहनीश कुमार उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में सत्यनारायण नंदा, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह, मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर, विश्व हिंदू परिषद के नेता भगवान सिंह सहित समाजसेवी अमरेंद्र सिंह पिंटू, संजीव सिंह बबुआ, जलेश्वर सिंह, भुवनेश पारीक, विकास राय, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह और अरविंद सिंह शामिल हुए।

11 वर्षों से आयोजित हो रहा है कार्यक्रम

मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट मोहनीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद जवानों के सम्मान और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित ऐसे आयोजन समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लगातार 11 वर्षों से आयोजित होने की सराहना की और वंदे मातरम् के 151वें वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण नंदा ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने स्वदेशी अभियान में टाटा स्टील के योगदान का भी उल्लेख किया।

सात पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह रहा। इस दौरान देश की सेवा कर चुके सात पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शरदेंदु शेखर, पितबास मांझी, गुरुदेव पंडित, प्रमोद शर्मा, विष्णु चरण प्रामाणिक, अनिल महतो और सत्यवान महतो शामिल रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन रश्मि भेंगरा और शरदेंदु शेखर ने किया, जबकि अमित सिंह देव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें बाबू मिश्रा, नंद किशोर चौधरी, राजन साव, बाबूराम मार्डी, राहुल सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद पाण्डेय, नगीना यादव, संतोष प्रसाद, अनिमेष कुमार, जितेन्दर सिंह, प्रियब्रतो सेन, आजाद कुमार, सिकंदर मौर्या, मलय दास, पवन सिंह, सोमन मंडल, रिंकू ठाकुर, पूनम ठाकुर, चंपा मंडल, मंजू देवी, अल्पना कुमारी, रितु देवी, रेखा शर्मा, पिंकी शर्मा, सरोज शर्मा और प्रणव झा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम ने शहीदों के प्रति सम्मान, पूर्व सैनिकों के योगदान और राष्ट्रसेवा के संकल्प को एक मंच पर लाने का संदेश दिया।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Manpreet Singh, News Media Kiran

Manpreet Singh

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *