नागपुर | बुधवार को महाराष्ट्र के कई सरकारी और प्रशासनिक दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हेडक्वार्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और मुंबई व पुणे के मेयर कार्यालयों को निशाना बनाने की बात कही गई है।
खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा बम की धमकी वाला लेटर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम की धमकी वाला ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ नाम के एक ग्रुप की तरफ से भेजा गया था। ईमेल में अलग-अलग जगहों पर IED धमाके करने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस, एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू
मुंबई मेयर के ऑफिस में बम की धमकी मिलने के बाद, मुंबई पुलिस के जवानों ने डॉग स्क्वाड के साथ BMC ऑफिस की तलाशी ली और उसे सुरक्षित किया। BMC ऑफिस की धमकी के साथ-साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की बिल्डिंग को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।
मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड ने तलाशी अभियान चलाया। संबंधित दफ्तरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ जगहों पर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और परिसर की तलाशी ली गई। बम डिस्पोजल स्क्वाड और सर्च टीमों ने पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली।
पुणे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के ऑफिस को भी धमकी भरा ईमेल मिला
मुंबई में विधान भवन और नागपुर में RSS हेडक्वार्टर का ज़िक्र है।ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।
अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जांच जारी है।
नागरिकों से अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई संदिग्ध वस्तु/बैग दिखे तो तुरंत 100 या 112 पर कॉल करें।
Source: Mumbai Police / Official Statement
नोट: ये शुरुआती जानकारी है। आधिकारिक पुष्टि के बाद अपडेट देंगे। पैनिक न फैलाएं।
Read more: – Gold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख के नीचे फिसला, चांदी में भी 5,100 रुपये की गिरावट, जानिए ताजा भाव और गिरावट की असली वजह

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


