Top 5 This Week

Related Posts

पांच दशक बाद बंगाल को आई बिड़ला समूह की याद: शुभेंदु सरकार ने आदित्य बिड़ला ग्रुप से किया निवेश का आग्रह

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार पुराने औद्योगिक रिश्तों को फिर से जोड़ने में जुट गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने देश के प्रख्यात उद्योगपति आदित्य बिड़ला को राज्य में निवेश करने का अनुरोध किया है।

क्या कहा शमिक ने:

कोलकाता में ‘बिजनेस अपॉर्च्युनिटी प्लेटफॉर्म’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा, “हमें आज भी याद है कि आदित्य बिड़ला को बंगाल छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। अब हम उन्हें बंगाल वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।

1978 की घटना का जिक्र:

शमिक भट्टाचार्य ने 1978 की उस घटना को याद किया जब कथित तौर पर आदित्य बिड़ला को कोलकाता में भारतीय रिज़र्व बैंक – RBI के कार्यालय के पास उनकी कार से उतरने के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें पैदल अपने कार्यस्थल तक जाना पड़ा था। क्यों गया था ।

मुख्यालय मुंबई:

इस घटना के बाद ही आदित्य बिड़ला ने अपने व्यवसाय की सुरक्षा और विस्तार के लिए मुंबई स्थानांतरित होने का निर्णय लिया था। उनके बाद सिंघानिया और थापर जैसे अन्य उद्योगपतियों ने भी अपना मुख्यालय मुंबई शिफ्ट कर लिया था। हालांकि, इस बड़े पैमाने पर हुए पलायन के बावजूद, आदित्य बिड़ला समूह ने बंगाल में अपना परिचालन जारी रखा।

अब क्यों बुलावा:

सत्ता परिवर्तन के बाद भारत सहित पूरे विश्व के उद्योगपतियों की निगाहें बंगाल पर टिकी हैं। नये और पुराने उद्योग समूह बंगाल में निवेश करना चाहते हैं। इसी कड़ी में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बिड़ला समूह को वापस बुलाने की पहल की है।

स्रोत: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का बयान / बिजनेस अपॉर्च्युनिटी प्लेटफॉर्म कार्यक्रम

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles