बुधवार, 18 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

धनबाद: जिला शिक्षा अधीक्षक के पुस्तक आदेश पर रोक लगाने की मांग

धनबाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा गया है।

मुख्य बातें

  • अर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका
  • पढ़ाई और पाठ्यक्रम पर असर
  • जांच और समीक्षा की मांग
1 मिनट पहले
धनबाद में स्कूली पुस्तकों को लेकर विरोध

धनबाद, 18 नवंबर (NMK संवाददाता)। धनबाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक आदेश को लेकर विरोध शुरू हो गया है। धनबाद लॉ कॉलेज के छात्र शुभम हजारी ने 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश पत्रांक संख्या 2712 के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवेदन भेजकर उच्चस्तरीय समीक्षा कराने का आग्रह किया है।

अर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका

आवेदन में बताया गया है कि आदेश की कंडिका संख्या दो से मध्यम और निम्न आय वर्ग के अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ सकता है। सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र के अंतिम पाठ्यक्रम की पुष्टि किए बिना स्कूलों द्वारा पुस्तक सूची तय कर खरीदारी का दबाव बनाया जा रहा है। पाठ्यक्रम में बदलाव होने पर अभिभावकों को दो बार किताबें खरीदनी पड़ सकती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।

पढ़ाई और पाठ्यक्रम पर असर

अलग-अलग संस्करणों की किताबें होने से कक्षा में पढ़ाई, गृहकार्य और अभ्यास प्रश्नों में असमानता आने की आशंका है। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार समय पर पुस्तकें न मिलने से शैक्षणिक सत्र 2027 28 की पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है।

जांच और समीक्षा की मांग

शिक्षा बोर्डों के दिशा निर्देशों और झारखंड एजुकेशन ट्रिब्यूनल अमेंडमेंट एक्ट के प्रावधानों के तहत इस आदेश की वैधानिकता की समीक्षा की मांग की गई है। सुझाव दिया गया है कि आगामी सत्र की अंतिम पुस्तक सूची फरवरी 2027 तक जारी की जाए। इससे अभिभावकों को प्रकाशक, संस्करण और कीमतों की तुलना करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: धनबाद: गया पुल पर हादसा टला, गार्डर का एंगल टूटकर सड़क पर गिरा

धनबाद की सभी ताज़ा खबरें: धनबाद न्यूज़

स्रोत: Ganadesh.com

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *