Jharkhand Bandh Cancelled: झारखंड सरकार द्वारा 28 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाने के फैसले के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने अपना प्रस्तावित झारखंड बंद वापस ले लिया है। अब ये संगठन इसी दिन काला दिवस मनाएंगे। ऑक्सीजन पार्क में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संगठनों के प्रतिनिधियों ने यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पहले 28 नवंबर को पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में लेने की खबरों के बाद यह फैसला बदला गया। अब आदिवासी समुदाय के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। कुछ जगहों पर पुतला दहन भी किया जाएगा।
यह विरोध मुख्य रूप से स्थापना दिवस की तारीख को लेकर है। संगठनों का मानना है कि 15 नवंबर को स्थापना दिवस न मनाना भगवान बिरसा मुंडा, झारखंड की ऐतिहासिक पहचान और वीर शहीदों के बलिदान का अपमान है। वे चाहते हैं कि राज्य की अस्मिता से खिलवाड़ बंद हो और 15 नवंबर के ऐतिहासिक महत्व का पूरा सम्मान किया जाए।

