https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Business

कोहरे के कारण एक दर्जन फ्लाइट देर से पहुंची रांची

रांची-राजधानी रांची में मंगलवार को कोहरे के असर विमान सेवाओं पर पड़ा. विभिन्न एयर लायंस की फ्लाइट आधा से डेढ घंटा विलंब से रांची आयी. इसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) सुबह 8.20 बजे की जगह सुबह 9.20 बजे, इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6 ई 6484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 9:26 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9.00 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2722) सुबह 11:20 बजे की जगह दोपहर 12:20 बजे पहुंची.

कोहरे के कारण लेट पहुंचीं फ्लाइट्स
इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 6152) सुबह 11:55 बजे की जगह दोपहर 1.05 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2706) शाम 4:40 बजे की जगह शाम 7:25 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 2093) शाम 5:25 बजे की जगह शाम 6.45 बजे, इंडिगो की अहमदाबाद-रांची फ्लाइट (6 ई 6493) शाम 5:45 बजे की जगह शाम 6.15 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1113) शाम 5:55 बजे की जगह शाम 7.05 बजे, इंडिगो की भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट (6 ई 7361) शाम 6:30 बजे की जगह शाम 6.55 बजे, इंडिगो की चेन्नई-रांची फ्लाइट (6 ई 6113) शाम 6:35 बजे की जगह शाम 7.30 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2975) शाम 6:45 बजे की जगह शाम 7.30 बजे रांची पहुंची.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!