रांची-झारखंड में अगले दो दिनों तक फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मंगलवार शाम से ही हवा की गति तेज हो गयी है और आसमान साफ हो गया है. इस वजह से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. 11 जनवरी से एक बार फिर बादल छा सकते हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. तीन-चार दिनों तक इसका असर रहेगा. 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसी का असर 11 जनवरी से तीन-चार दिनों तक झारखंड में रहेगा.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पलामू और कोल्हान प्रमंडल में घना कोहरा हो सकता है. इसको लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. साथ ही लोगों को इससे सतर्क रहने को कहा गया है. राजधानी और आसपास के इलाकों में भी कोहरे का असर रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राजधानी का न्यूनतम तापमान बुधवार से शुक्रवार तक 10 डिग्री सेसि नीचे जा सकता है. इस दौरान हवा की गति भी सामान्य से थोड़ी तेज रहेगी. शुक्रवार के बाद बादल छाये रह सकते हैं, जिसके बाद तापमान थोड़ा चढ़ सकता है.

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



