Top 5 This Week

Related Posts

रांची में तीन राज्यों की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: Winner will participate in Miss Universe 2025 in Thailand.

रांची।राजधानी रांची के एक होटल में मिस यूनिवर्स झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का भव्य फिनाले समारोह आयोजित किया गया। यह प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता लगातार दूसरी बार झारखंड में आयोजित हुई है। पिछले वर्ष इसका आयोजन पतरातू में हुआ था, जबकि इस बार तीनों राज्यों की प्रतिभागियों के बीच मुकाबला कराया गया, जिससे आयोजन और भी खास बन गया।
प्रतियोगिता में झारखंड से 21, ओडिशा से 5 और छत्तीसगढ़ से 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रारंभिक राउंड के बाद हर राज्य से टॉप पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद मिस यूनिवर्स झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की विजेता और रनरअप घोषित किए गए।

इस बार झारखंड की रिया तिर्की, ओडिशा की अनुष्का घोष और छत्तीसगढ़ की डॉ. अंजलि पवार ने यह खिताब अपने नाम किया। ये विजेता प्रतिभागी आगे चलकर मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जहां विभिन्न राज्यों की प्रतियोगियों के बीच मुकाबला होगा। मिस यूनिवर्स इंडिया की विजेता थाईलैंड में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रतियोगिता की शुरुआत परिचय राउंड से हुई, इसके बाद पारंपरिक नृत्य और राष्ट्रीय पोशाक राउंड का आयोजन किया गया। झारखंड की अधिकांश प्रतिभागियों ने लाल पाड़ साड़ी पहनकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
इवनिंग गाउन राउंड में प्रतिभागियों ने ग्लैमर और ग्रेस का अनोखा संगम दिखाया। निर्णायक मंडल ने कैटवॉक, स्माइल, बॉडी स्ट्रक्चर, आत्मविश्वास, हाजिरजवाबी और फ्रेंडली नेचर जैसे मापदंडों के आधार पर प्रतिभागियों को अंक दिए। निर्णायक मंडल में निखिल आनंद, जो कि मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर हैं, और मिसेज झारखंड प्रीति सिंह शामिल थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुपमा सिंह उपस्थित थीं।
आयोजकों ने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2026 में मिस यूनिवर्स झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का आयोजन पुनः रांची में ही किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता और बढ़ेगी।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles