सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

दिल्ली के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

12 सितंबर 2025
दिल्ली के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

देश की न्यायिक व्यवस्था को एक बार फिर दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार दोपहर को हाईकोर्ट प्रशासन को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में हाईकोर्ट भवन में बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही अदालत परिसर खाली कराया गया और सुनवाई को स्थगित कर दिया गया। पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हाल ही में शहर के कई प्रतिष्ठानों और स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं। इस बार भी शुरुआती जांच में धमकी झूठी प्रतीत हो रही है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।”

इसे भी पढ़ें: एशिया कप 2025: भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, भारतीय खिलाड़ियों पर साधा निशाना

दिल्ली हाईकोर्ट में भी मिला था धमकी भरा ईमेल

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी। शुक्रवार सुबह करीब 8:39 बजे अदालत प्रशासन को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें अदालत परिसर में बम होने का दावा किया गया था।

ईमेल में यहां तक लिखा था कि न्यायाधीशों के कक्षों और अदालत परिसर में तीन बम रखे गए हैं, जो दोपहर की इस्लामी नमाज के बाद फटेंगे। ईमेल में सभी को दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

ईमेल मिलते ही न्यायाधीशों और वकीलों को बाहर निकाल दिया गया। लगभग 11:35 बजे से ही जज अदालत कक्षों से निकलने लगे। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *