https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crimeNorthern States

Amritsar Crime:अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला: मुठभेड़ में एक आरोपित ढेर, दूसरा फरार

पंजाब:अमृतसर के ठाकरद्वारा मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के एक आरोपित को पंजाब पुलिस ने सोमवार सुबह खंडवाला इलाके में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हुआ है। फरार आरोपित की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च की रात अमृतसर स्थित ठाकरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमला किया गया था। इस हमले के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस को हमले में इस्तेमाल की गई बाइक के बारे में विश्वसनीय सूचना मिली। इसी आधार पर पुलिस की CIA (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) और छेहर्टा थाना पुलिस की टीमों ने सोमवार तड़के खंडवाला इलाके में छापा मारा।

जब पुलिस ने आरोपितों की बाइक को रोकने की कोशिश की, तो वे बाइक छोड़कर पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। बदमाशों की फायरिंग में एक कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह घायल हो गया, जिसे बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं, इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी को भी एक गोली छूकर निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। एक गोली पुलिस वाहन को भी लगी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गुरसिदक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी विशाल भागने में सफल रहा। घायल गुरसिदक और कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरसिदक की मौत हो गई।

पुलिस अब इस मामले में पाकिस्तान और आईएसआई से आरोपितों के संभावित संबंधों की जांच कर रही है। फरार आरोपित विशाल की तलाश जारी है, और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!