Top 5 This Week

Related Posts

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुरू की रांची सीओ की संपत्ति की जांच, गिरफ्तार मुंशी राम को भेजा गया जेल

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत के 37 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार रांची के टाउन सीओ मुंशी राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उनकी गिरफ्तारी की सूचना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को दे दी गयी है. एसीबी ने उनकी संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है. इस दौरान अगर आय से अधिक संपत्ति अर्जित किये जाने से संबंधित तथ्य और साक्ष्य मिलते हैं, तो सरकार से अनुमति लेकर उनके खिलाफ अलग से पीई दर्ज किया जायेगा. उसके बाद संपत्ति के संबंध में विस्तार से जांच की जायेगी.

छापेमारी के दौरान अपने फ्लैट से बरामद नकद 11.42 लाख रुपए के बारे में सीओ मुंशी राम ने एसीबी के अधिकारियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. एसीबी के अधिकारी बरामद रुपयों के स्रोत के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. सिरमटोली मौजा स्थित सरदार गली भट्ठी टोली स्थित तीन कट्ठा आठ छटाक जमीन का सीमांकन करने के नाम पर मुंशी राम ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. हालांकि, बाद में वे 37 हजार रुपए में काम करने को तैयार हो गये थे.

रिश्वतखोरी की शिकायत पर एसीबी की टीम ने गुरुवार को शहर अंचल कार्यालय में छापेमारी कर सीओ मुंशी राम को 37 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने रांची के मोरहाबादी के पुष्पांजलि अपार्टमेंट स्थित उनके फ्लैट में भी छापेमारी की थी. यहां तलाशी के दौरान नकद 11.42 लाख रुपए बरामद किये गये थे. कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर एसीबी ने बरामद रुपयों को जब्त कर लिया था.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles