https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Jharkhand Naxal news:चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान जारी, सुरक्षा बलों ने 5 किलोग्राम IED बरामद कर किया नष्ट

Home » Jharkhand Naxal news:चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान जारी, सुरक्षा बलों ने 5 किलोग्राम IED बरामद कर किया नष्ट
Jharkhand Naxal news:चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान जारी, सुरक्षा बलों ने 5 किलोग्राम IED बरामद कर किया नष्ट

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से सक्रिय हैं। इन गतिविधियों को रोकने के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 और 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन के संयुक्त दल द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में, विश्वसनीय सूचना के आधार पर 4 मार्च 2025 से छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल और पहाड़ी इलाकों में विशेष नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान 14 मार्च 2025 को सुबह करीब 8:10 बजे जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए लगाए गए एक शक्तिशाली 5 किलोग्राम IED को बरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते की सहायता से उसी स्थान पर इस विस्फोटक को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

चाईबासा पुलिस के नेतृत्व में जारी इस अभियान में झारखंड जगुआर, कोबरा 209 बटालियन और सीआरपीएफ की विभिन्न इकाइयां शामिल हैं। सुरक्षा बलों का यह ऑपरेशन नक्सलियों की विध्वंसक योजनाओं को विफल करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!