शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ रेस में भारत के तीन धुरंधर, अभिषेक शर्मा के अलावा ये नाम शामिल

8 अक्टूबर 2025
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ रेस में भारत के तीन धुरंधर, अभिषेक शर्मा के अलावा ये नाम शामिल

भारतीय क्रिकेट के लिए सितंबर का महीना बेहद खास रहा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित किए हैं, जिसमें भारत से तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। पुरुष वर्ग में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को नामित किया गया है। महिला वर्ग में स्मृति मंधाना इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की दौड़ में शामिल हुई हैं।

अभिषेक शर्मा का विस्फोटक प्रदर्शन

भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने यूएई में खेले गए एशिया कप 2025 में शानदार बल्लेबाजी की।

  • 7 टी20 मैचों में 314 रन बनाए।

  • इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।

  • तीन अर्धशतक जड़े और कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं।

  • उनके शानदार खेल के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

कुलदीप यादव की फिरकी का जलवा

टीम इंडिया के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को खूब परेशान किया।

  • एशिया कप में उन्होंने 17 विकेट झटके।

  • उनकी इकोनॉमी दर रही 6.27।

  • टूर्नामेंट की शुरुआत में यूएई के खिलाफ सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

  • वहीं फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन पर 4 विकेट लेकर भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
    भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को लगातार तीन बार हराया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश का असर, बड़ी संख्या में उड़ानें डायवर्ट

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना चमकीं

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में नामांकित किया गया है।

  • उन्होंने सितंबर में 4 वनडे मैचों में 308 रन बनाए।

  • औसत 77 और स्ट्राइक रेट 135.68 रहा।

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगातार बड़ी पारियां खेलीं (58, 117 और 125 रन)।

महिला वर्ग में मंधाना के साथ पाकिस्तान की सिदरा अमीन और दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स को भी नामांकित किया गया है।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *