सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Appeal to the villagers to stay in safe places during the rainy season.लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 6 लोग घायल

16 अप्रैल 2025
*लातेहार :*जिला में मंगलवार को 2 अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल के डॉक्टर श्रवण ने जानकारी दी कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, बाकी खतरे से बाहर हैं।
पहली घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के रजवार गांव में हुई। यहां तारालाल उरांव नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, शांति देवी और उनके पति शामदेव उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों मवेशी चराकर घर लौट रहे थे। तभी तेज बारिश शुरू हुई औरu अचानक वज्रपात हो गया। बिजली की चपेट में आने से तीनों जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तारालाल को मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना चंदवा प्रखंड के बनहरदी गांव की है। यहां 4 लोग वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गए। ये लोग भी शाम के समय गांव लौट रहे थे, जब अचानक मौसम बिगड़ा और बिजली गिर पड़ी। सभी घायलों को लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों से बरसात के समय खुले में न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *