Top 5 This Week

Related Posts

Bad news for passengers:रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, विमान सेवा को अचानक किया गया बंद

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरने वाली रांची-देवघर विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके बाद रांची से देश के अलग-अलग राज्यों में उड़ान भरनेवाली विमानों की संख्या 27 हो गयी है। अब रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए रेल और सड़क मार्ग ही केवल माध्यम रह गया है।
देवघर-रांची-देवघर दोपहर 12.30 बजे रांची आती थी और 12.50 बजे देवघर के लिए उड़ान भरती थी। इस बात को लेकर इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि अचानक रांची-देवघर विमान को बंद कर दिया गया है, जबकि मार्च के शिड्यूल में विमान सेवा को शामिल रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों से विमान सेवा को बंद किया गया है। वर्तमान में रांची से सीधी विमान सेवा दिल्ली के लिए 08, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए 04, हैदराबाद के लिए 03, मुंबई के लिए 02 विमान है। वहीं पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए एक-एक विमान रोजाना है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles