BCCL Coal India Fine: धनबाद। सेबी के लिस्टिंग नियमों का अनुपालन नहीं किए जाने के चलते कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) पर शेयर एक्सचेंजों ने जुर्माना लगाया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से दोनों कंपनियों पर कुल 45,02,560 रुपये का आर्थिक दंड तय किया गया है। यह कार्रवाई 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही से संबंधित है। एक्सचेंजों ने 27 नवंबर को नोटिस जारी कर जुर्माने की राशि जमा करने को कहा है।
एक्सचेंजों का कहना है कि कंपनियों में तय संख्या में निदेशक नियुक्त नहीं किए गए और बोर्ड की बनावट से जुड़े सेबी नियमों का पालन नहीं हुआ। बीसीसीएल के हिस्से 23.88 लाख रुपये तथा कोल इंडिया के हिस्से 21.14 लाख रुपये का जुर्माना आया है।

