शनिवार, 7 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

BJP को बड़ा झटका, मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से अधिक कार्यकर्ता AAP में शामिल

9 जनवरी 2025

दिल्ली : BJP को बड़ा झटका लगा है। बात दें कि बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मंदिर प्रकोष्ठ के इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी इस बार अपने नए विंग सनातन सेवा समिति की भी घोषणा करेगी। माना जा रहा है मंदिर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का AAP में शामिल होना बीजेपी के लिए दिल्ली चुनाव से पहले एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

मालूम हो कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहले ही पुजारी सम्मान योजना देने का ऐलान कर दिया था। इस योजना के तहत आप सरकार हर पुजारी को 18000 मासिक वेतन देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद दिल्ली के पुजारियों के बीच खुशी की लहर देखी गई। अब चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को मंदिर प्रकोष्ठ के तरफ से बड़ा झटका लगा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जानते हैं कि पुजारी हमारे सुख-दुख सब में काम आता है. पुजारी बच्चे के जन्म से किसी की मौत तक में हमारे साथ होते हैं। ये वो तबका है जिसने सदियों से हमारी परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। इस तबके ने कभी अपने परिवार की ओर ध्यान नहीं दिया। हमलोगों ने भी कभी अनकी ओर ध्यान नहीं दिया। आज हम इनका सम्मान करने के लिए योजना की घोषणा कर रहे हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *