Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। पटना स्थित विधान परिषद सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री मौजूद रहे। विपक्षी नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मुस्कुराकर हुई बातचीत समारोह की चर्चा का विषय बनी।
विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए हाल ही में चुनाव हुए थे। इनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे। 17 नवंबर को बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग ने गजट में विजेताओं के नाम प्रकाशित किए थे। शपथ लेने के साथ ही ये आठों सदस्य औपचारिक रूप से विधान परिषद का हिस्सा बन गए हैं।

