Top 5 This Week

Related Posts

प्रेम प्रसंग में भागीं दोनों बहनें, कर्नाटक से सकुशल बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी, प्रेमी गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से रहस्यमय तरीके से लापता हुईं दो सगी बहनों को रांची पुलिस ने कर्नाटक-केरल बॉर्डर से बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि दोनों बहनें अपने प्रेमियों के साथ शादी के इरादे से भागी थीं। फिलहाल दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और पुलिस टीम उन्हें रांची वापस ला रही है। इस मामले में रांची पुलिस जल्द ही प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी।

अपहरण का फर्जी दावा, प्रेमी संग भागने की रची थी साजिश

सूत्रों के अनुसार, दोनों बहनों ने पहले से योजना बनाकर यह कदम उठाया। गायब होने के बाद वायरल हुआ अपहरण का ऑडियो पूरी तरह से फर्जी पाया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है।

तीन दिनों में सुलझी गुत्थी, कर्नाटक में मिलीं लड़कियां

11 जनवरी की शाम से लापता दोनों बहनों की तलाश के लिए हिंदपीढ़ी थाने में अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रांची ने सिटी एसपी राज कुमार मेहता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की।

तकनीकी सहायता और तीन दिनों की त्वरित छानबीन के बाद पुलिस को दोनों बहनों के कर्नाटक में होने की जानकारी मिली। इसके बाद, कर्नाटक पुलिस के सहयोग से दोनों को बरामद किया गया।

परिवार की चिंता और मंत्री का हस्तक्षेप

घटना के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने भी परिजनों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया था कि पुलिस जल्द ही लड़कियों को ढूंढ निकालेगी।

पुलिस ने भरोसा जीतने में पाई सफलता

पुलिस ने बार-बार जनता को यह भरोसा दिया था कि लड़कियों का सुराग मिल चुका है। अब दोनों बहनों की सकुशल बरामदगी से मामले का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की जांच जारी है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles