रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

BSNL का बड़ा कदम: जल्द लाएगा UPI सर्विस, नाम होगा BSNL PAY

28 अगस्त 2025
BSNL का बड़ा कदम: जल्द लाएगा UPI सर्विस, नाम होगा BSNL PAY

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) जल्द ही डिजिटल पेमेंट सेक्टर में कदम रखने जा रही है। कंपनी बहुत जल्द अपनी खुद की UPI सर्विस लॉन्च करेगी, जिसका नाम BSNL PAY होगा। यह सर्विस BHIM ऐप के सिस्टम पर आधारित होगी और सीधे बीएसएनएल के Selfcare ऐप में उपलब्ध कराई जाएगी।

एनबीटी टेक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप पर इसका बैनर देखा गया है, जिससे साफ है कि यूजर्स को अब एक नया विकल्प मिलने जा रहा है।

कब लॉन्च होगा BSNL PAY?

फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन बैनर से यह संकेत मिला है कि सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके बाद फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को सीधी चुनौती मिल सकती है।

कैसे काम करेगा BSNL PAY?

  • यह सर्विस BSNL Selfcare ऐप में ही उपलब्ध होगी।

  • अलग से कोई नया ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

  • ऐप के अंदर ही UPI पेमेंट का विकल्प मिलेगा।

  • इससे रिचार्ज, बिल पेमेंट और अन्य डिजिटल लेनदेन आसानी से किए जा सकेंगे।

किस तरह के पेमेंट होंगे संभव?

चूंकि यह सेवा UPI आधारित होगी, इसलिए उम्मीद है कि यूजर्स इससे हर तरह का ऑनलाइन पेमेंट उसी तरह कर पाएंगे, जैसे फिलहाल फोनपे, गूगल पे या पेटीएम से किया जाता है।

BSNL 5G का इंतजार भी जारी

बीएसएनएल फिलहाल 4G सेवाओं के विस्तार पर काम कर रहा है। वहीं, कंपनी का सबसे चर्चित प्रोजेक्ट BSNL 5G भी यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि 5G रोलआउट की कोई आधिकारिक तारीख अब तक सामने नहीं आई है।

किसे होगा फायदा?

बीएसएनएल पे का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण इलाकों और उन ग्राहकों को होगा जो पहले से ही बीएसएनएल सिम और Selfcare ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अब उन्हें एक ही ऐप में मोबाइल रिचार्ज के साथ ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल के रास्ते पाकिस्तानी आतंकी घुसे, जैश-ए-मोहम्मद के तीन सदस्यों की तलाश जारी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *