https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
agriculturePolitics

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं, VLW अब कृषि विभाग के लिए करेंगे काम

रांची-झारखंड के वनोपज का MSP तय किया जाएगा. कृषि विभाग सब्जी समेत अन्य वनोपज का MSP तय करने की तैयारी कर रहा है. महुआ जैसे वनोपज को MSP के दायरे में लाने पर विचार किया जा रहा है. झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय समीक्षा के बाद नेपाल हाउस में ये जानकारी दी. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद दूसरी मासिक समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान वह VLW (Village Level Worker) के कामकाज को लेकर नाराज दिखीं.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने योजनाओं को लेकर एक्शन टेकन रिपोर्ट पर चर्चा की. इस दौरान वह VLW के काम को लेकर नाराज दिखीं. VLW की नियुक्ति कृषि विभाग के द्वारा की गयी है. उनके वेतन का भुगतान भी कृषि विभाग के मद से होता है, लेकिन VLW आवास योजना और मनरेगा के लिए जमीन का काम ज्यादा करते हैं. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने VLW को कृषि विभाग की योजनाओं के लिए काम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द VLW के लिए एक राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर और चान्हो में सिंचाई से संबंधित एक भी आवेदन नहीं मिला है. ये हैरान करने वाली बात है. दरअसल, किसानों को विभाग की योजना की सही जानकारी तक नहीं है. मंत्री ने बताया कि 18 जनवरी को चान्हो में प्रमंडल स्तरीय कृषि मेले का आयोजन किया गया है. उन्होंने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतार कर पलायन को रोका जा सकता है. मंत्री ने कहा कि बिरसा ग्राम पाठशाला योजना एक अच्छी योजना है, लेकिन उसका लाभ किसानों को सिर्फ इसलिए नहीं मिल पाया, चूंकि वो सरकारी कागज तक ही सिमट कर रह गयी.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!