सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

चाईबासा मुठभेड़: 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

7 सितंबर 2025
चाईबासा मुठभेड़: 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली अमित हांसदा मारा गया। मौके से एक SLR राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।

मारा गया भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर

कोल्हान के डीआईजी नुरंजन किस्पोट्टा ने जानकारी दी कि मारा गया नक्सली भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर था। उसकी पहचान अमित हांसदा उर्फ अप्टन के रूप में हुई है। लंबे समय से वह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सूचना पर चला तलाशी अभियान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चाईबासा एसपी को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापारल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षा बलों की टीम ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब 6 बजे ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों का दबदबा बना रहा। नतीजतन कई नक्सली मौके से घने जंगलों की ओर भाग निकले। इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है ताकि छिपे हुए नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके।

सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि अमित हांसदा का मारा जाना नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है। उसकी सक्रियता पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के जिलों में काफी थी और वह संगठन के कई हमलों की साजिश रच चुका था।

ये भी पढ़ें: Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर 205.98 मीटर, हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *