Top 5 This Week

Related Posts

Champai Soren’s attack on Congress: कांग्रेस को अंबेडकर को याद करने का कोई हक नहीं : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

  • अंबेडकर जयंती पर बीजेपी एससी मोर्चा के कार्यक्रम में चंपई सोरेन का कांग्रेस पर हमला
सरायकेला : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आदित्यपुर-2 स्थित अंबेडकर चौक पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कमेटी द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।
चंपई सोरेन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अंबेडकर को याद करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब को धोखा दिया, यहां तक कि उन्हें चुनाव में हराने का भी काम किया था। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी की मूल प्रवृत्ति में ही धोखा निहित है। यही पार्टी अलग झारखंड राज्य की भी विरोधी रही है और आज भी यह आदिवासी विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को कांग्रेस ने बढ़ावा दिया, जिसके कारण राज्य में धर्मांतरण का बोलबाला है। चंपई ने यह दावा भी किया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो झारखंड और देश को घुसपैठियों से मुक्त करा सकती है।
समारोह के अन्य वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के मूल मंत्र—”संगठित हो, शिक्षित बनो, संघर्ष करो”—को याद करते हुए समाज में व्याप्त जाति, धर्म और भाषा के आधार पर फैलाए गए विभाजन को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के एकीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह का संचालन भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने किया। इस मौके पर एसटी मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, अजय पासवान, छायाकांत गोराई, बबलू सोरेन, रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान, गुरुचरण महतो, आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सतीश शर्मा, राकेश मिश्रा, धर्मेंद्र उर्फ चंचल गोश्वामी, लोजपा नेता रंजीत कुमार, सरयू पासवान, भोगेंद्र नाथ झा, मनोज तिवारी, पूर्व पार्षद प्रभासिनी कालूण्डिया, महेंद्र बाँसवाला, रश्मि मुर्मू, माला सिंह, कोल्हान प्रभारी संजीव रंजन, स्वप्निल सिंह, श्याम दास, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles