सोमवार, 2 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मशाल जलाकर किया शुभारंभ

10 दिसंबर 2024

पटना,  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पांच उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 20-20 लाख रूपये सालाना की छात्रवृत्ति प्रदान की। खिलाड़ियों के बीच मुख्यमंत्री ने खेल किट का भी वितरण किया। शुभारंभ समारोह में बिहार बालिका वुशु टीम की खिलाड़ियों ने ताउलू एवं वॉल माउटिंग का लाइव प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पर आधारित लघु वृतचित्र प्रदर्शित की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की गयी। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।

ज्ञातव्य है कि ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ राज्य सरकार की खेल और खिलाडियों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता के अनुरूप अत्यंत महत्वपूर्ण और महात्वाकांक्षी योजना है। इसका मूल उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देना है। इस खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्रों तथा स्कूल से बाहर के प्रतिभावान खिलाडियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है ताकि वर्ष 2032 और वर्ष 2036 में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स में राज्य और देश के लिए पदक जीत सकें। इस प्रतियोगिता में राज्य के करीब 40 हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 60 लाख प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके साथ-साथ ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी जो स्कूल से बाहर हैं, उन्हें भी इस खोज प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके जरिये प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तर, जिला स्तर, प्रमंडल स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके लिये एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वालीबॉल खेल विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। एथलेटिक्स के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद और क्रिकेट बॉल थ्रो शामिल है। यह प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम आयु वर्ग और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग श्रेणी में बालक और बालिका दोनों के लिए आयोजित की जायेगी।

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, एस०सी०ई०आर०टी० और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विभिन्न स्तर के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ई-सर्टिफिकेट देने के साथ ही कुल 10 करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार भी खिलाड़ियों के बीच वितरित किया जायेगा। इसके अलावा प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल किट (बैग, टी शर्ट, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स आदि) प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 600 रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 400 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान कियाजायेगा। वहीं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2500 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1500 रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जायेगा, जबकि राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5000 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3000 रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने खिलाड़ी को 2000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों के आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिस पर इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन कर सकेंगे।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्वार्थ, खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, निदेशक, खेल श्री महेन्द्र कुमार सहित खेल विभाग के अधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी उपस्थित थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *