Top 5 This Week

Related Posts

Child Assault Case: 6 साल की मासूम से दर्दनाक रे*प, रॉड डालकर लहूलुहान किया

Child Assault Case: गुजरात के राजकोट जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डाल दिया गया। आरोपी राम सिंह, जो 3 बच्चों का बाप है, ने यह घिनौना काम किया। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और सख्त कार्रवाई की है। परिवार सदमे में है।

घटना 4 दिसंबर को अटकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक खेत के पास हुई। बच्ची के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। सुबह करीब 11 बजे राम सिंह ने बच्ची को उठा लिया। वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां मुंह दबाकर रेप किया। फिर 1 फीट लंबा लोहे का रॉड उसके प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दिया। बच्ची चीखने लगी और खून बहने लगा। आरोपी वहां से भाग गया। परिवार ने बच्ची को खोजा तो वह घायल मिली। तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां से राजकोट रेफर कर दिया गया। वहां इलाज चल रहा है।

मजदूरी के चक्कर में खो गई मासूम की मुस्कान

पीड़ित परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का है। वे खेतों में मजदूरी करने के लिए राजकोट में रहते हैं। बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वे थोड़ी देर के लिए काम पर गए थे, लेकिन लौटे तो बेटी गायब थी। आरोपी राम सिंह भी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। वह दो साल से राजकोट में काम कर रहा था। उसके 12 साल की बेटी और दो बेटे हैं। परिवार ने कहा कि इस घटना से उनका जीवन बर्बाद हो गया है। बच्ची को भारी दर्द हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि चोटें गंभीर हैं।

पुलिस की सख्ती: आरोपी गिरफ्तार

राजकोट रूरल के एसपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया, “हमने 10 टीमों बनाकर आरोपी की तलाश की। गांव के सभी सीसीटीवी चेक किए। टेलिकॉम कंपनियों से डेटा लिया और 140 संदिग्धों की लिस्ट बनाई। बच्ची को 10 लोगों की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें काउंसलर और महिला अधिकारी मौजूद थे। बच्ची ने राम सिंह को पहचान लिया।” आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 5(I), 5(M) और 6(1) के तहत केस दर्ज किया। एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने पर सजा दिलाई जाएगी। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles