गढ़वा। प्रशासन-नागरिक संवाद की दिशा में प्रयास के रूप में आरंभ किए गए एक घंटे के विशेष कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में इस सप्ताह आमंत्रित समूह के रूप में स्थानीय टेंपो-टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालक भाग लेंगे। बुधवार पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच प्रस्तावित उक्त कार्यक्रम में सदर अनुमंडल क्षेत्र के ऐसे इच्छुक टैक्सी,टेम्पो, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा चालकों को खुले रूप से आमंत्रित किया गया है जो सभी चालकों से जुड़े किसी सामूहिक विषय या अपनी किसी निजी समस्या को अनुमंडल प्रशासन के सामने रखना चाहते हों।
कार्यक्रम “कॉफ़ी विद एसडीएम” के होस्ट अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इन स्थानीय चालकों के फीडबैक व सुझाव अनुरूप उक्त कार्यक्रम के दौरान अन्य विभागों के पदाधिकारियों की भी सहायता ली जायेगी। उल्लेखनीय है कि “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम की यह चौथी कड़ी होगी।
अब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों, किसानों, व्यवसायियों के साथ अलग-अलग कार्यक्रम किये जा चुके हैं। इस बुधवार को आयोजित होने जा रहे इस विशेष कार्यक्रम में एसडीओ संजय कुमार ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी जागरूक टेम्पो, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा चालकों से सहभागिता की अपेक्षा की है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



