Top 5 This Week

Related Posts

मोबाइल रिचार्ज के पैसे नहीं देने पर चचेरे भाई ने की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला: जिले में 20 दिसंबर की रात अशोक उरांव हत्याकांड के आरोपी उसके चचेरे भाई विक्रांत उरांव (35) को गिरफ्तार कर लिया गया। विक्रांत ने नशे में आशोक की इसलिए हत्या की थी क्योंकि वो मोबाइल रिचार्ज के 500 रुपए वापस नहीं लौटा रहा था।घटना बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया।

बिशनपुर थाना के केस के आईओ कामू पासवान ने बताया कि चिंगरी नवा टोली में विक्रांत उरांव और अशोक उरांव के बीच उधारी के पैसे पर विवाद हुआ था। रुपए वापस नहीं मिलने पर विक्रांत ने एक मुक्का से अशोक उरांव को जड़ दिया था।इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए परिजन बिशनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। यहां इलाज के क्रम में अशोक उरांव की मौत हो गई थी।

बिशनपुर थाना में मृतक अशोक उरांव के परिजनों ने विक्रांत उरांव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी 23 दिसंबर को दर्ज कराया था। इसके बाद से विक्रांत फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सिसई रोड तालाब के पास उसके घर से पकड़ लिया।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles