जमशेदपुर। मानगो गुरुद्वारा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है, जब संतोष सिंह अपने घर के पास मनान गली में खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के डर से संतोष सिंह वहां से भागने लगा और पास के एक घर में घुस गया।
अपराधियों का इरादा उसे हर हाल में मारने का था। उन्होंने उसका पीछा किया और घर में घुसकर करीब तीन गोलियां उसके सीने में दाग दीं। गोलियां लगने से संतोष सिंह मौके पर ही गिर गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
संतोष सिंह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे, और उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



