रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

14 जनवरी 2025

मकर संक्रांति के दिन खरमास खत्म व वसंत ऋतु के आगमन का भी संकेत शुरू—शत्रुधन मिश्रा

गुवा ।गुवा के बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मकर संक्राति पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहा। गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करते देखा गया। कारो नदी स्थित लोगों ने मकर संक्रांति पर्व पर लगाई आस्था की डुबकी। मंदिर कमेटी की ओर से बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर कमेटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल चाईबासा के द्वारा किया गया। समाजसेवी संतोष कुमार पंडा के दिशा निर्देशन मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान में किरीबुरू थाना प्रभारी मुनाजिर हसन ने भी रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में करीब 50 लोग रक्तदान करते नजर आए । इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। साथ ही इस मौके पर मंदिर कमेटी के आयोजकों द्वारा चूड़ा दही, तिलकुट का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।
इसके साथ ही समाजसेवी सह साई इन्टरप्राइजेज अध्यक्ष शत्रुधन मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार का मिष्ठान बांटे गए। मौके पर शत्रुधन मिश्रा ने कहा कि आज सूर्य देव राशि परिवर्तन करके मकर राशि में गोचर करेंगे ।ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत खास होता है ।सूर्य को सभी राशियों का राजा माना जाता है ।मकर संक्रांति के दिन सूर्य के गोचर से जहां खरमास खत्म हो जाएगा, वहीं वसंत ऋतु के आगमन का भी संकेत मिलता है.

साथ ही मकर संक्रांति पर्व पर लगाया गया मेले में बच्चों को लुभावने के लिए मिक्की माउस एवं अन्य झूले लगाया गया। एवं इस मेले में सबसे आकर्षक का केंद्र कठपुतली का नाच देखा गया। जिसका का लुफ्त बच्चों ने उठाया। साथ ही संध्या में मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एवं बच्चों के लिए बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को किया जाएगा। साथ ही बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मकर संक्रांति मेले पर भीड़ को देखते हुए गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार व अन्य पुलिस गश्त लगाते देखा गए। मौके पर मकर संक्रांति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष समीर पाठक,मुकेश लाल, गणेश दास, राजा बिहारी, राजा महापात्रो, हरजीवन कश्यप, भानु चंद्र दास, संतोष बेहरा सहित अन्य मौजूद थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *