Top 5 This Week

Related Posts

चार दिन के बच्चे की मौत,माँ ने अपने पति पर लगाया गला दबाने का गंभीर आरोप,जांच में जुटी है पुलिस

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव में चार दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गयी है।नवजात की माँ ने अपने पति पर गला दबाकर बच्चे की जान लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ये घटना 30 दिसंबर की शाम 4:30 बजे की बतायी जा रही है।हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि बच्चे की माँ बयान बदल रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आ जाएगी।नवजात की माँ गुंजन मिश्रा ने बिहार के औरंगाबाद जिले के बनिया थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी अपने पति गौरव पाठक के खिलाफ झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

उन्होंने बताया कि वह गर्भवती थीं।ट्रेन से अपने पति के साथ वह जपला अपने नाना श्याम बिहारी मिश्रा के घर ऊपरी कला गांव आ रही थीं। इसी दौरान जपला स्टेशन पर पहुंचते ही लेबर पेन शुरू हो गया।इसकी सूचना उन्होंने अपने नाना को दी। सूचना मिलते ही नाना उन्हें ऊपरी कला गांव में एक निजी क्लिनिक में ले गए। जांच के बाद वह वहां से अपने नाना घर चली गयीं।अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर उसी क्लिनिक में उन्हें ले जाया गया, जहां नॉर्मल डिलीवरी हुई।उसी दिन वह अपने नाना के घर लौट आयीं। 30 दिसंबर को उनके बच्चे को गला दबाकर मार दिया गया।

बच्चे की माँ ने बताया कि जब बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो वह जपला की निजी क्लिनिक में बच्चे को लेकर पहुंचीं तो डॉक्टर ने कहा कि इसे घर ले जाएं।वह अपने बच्चे को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचीं तो वहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया।पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव ने इस संबंध में बताया कि नवजात की माँ द्वारा कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। कभी इंजेक्शन देने की बात कही जा रही है तो कभी दवा मिला देने का आरोप लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles