Top 5 This Week

Related Posts

दीप्ति शर्मा ने हासिल बड़ा मुकाम, आईसीसी गेंदबाजों रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा लगातार शानदार फॉर्म में हैं और अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिला चुकी हैं। अब उनके इस प्रदर्शन का इनाम उन्हें आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजों की ताज़ा रैंकिंग में मिला है, जहां वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। शीर्ष स्थान पर इस समय ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड मौजूद हैं।

रैंकिंग में एकमात्र भारतीय

आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा 732 रेटिंग अंकों के साथ पाकिस्तान की सादिया इकबाल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का सीधा फायदा उन्हें अंक तालिका में मिला है। दीप्ति फिलहाल टॉप-10 में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। पहले स्थान पर काबिज एनाबेल सदरलैंड के 736 अंक हैं।

सादिया इकबाल के लिए नुकसान

पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले स्थान से खिसककर दूसरे पर पहुंच गई हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तीन मैचों में सिर्फ तीन विकेट हासिल किए, जिससे उनके रेटिंग अंक कम हो गए। पाकिस्तान को इस सीरीज में 1-2 से हार का सामना भी करना पड़ा था।

ऑलराउंडर्स में भी दमदार प्रदर्शन

दीप्ति शर्मा सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं। वह 387 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (505) और दूसरे पर न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (434) हैं।
इस बीच, आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने तीन मैचों में 72 की औसत से 144 रन बनाए और गेंदबाजी में चार विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles