दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. दिल्ली की हवा गुरुवार को ‘Very Poor’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में AQI का स्तर 400 के पार पहुंच गया है. बिगड़ते हालात को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं, गाजियाबाद में निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक लगा दी गई है.
यह भी पढ़ें: Delhi Pollution Update: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का भयानक रूप, कई इलाकों में AQI 400 पार, सांस लेना हुआ दुष्कर


