Top 5 This Week

Related Posts

DG SSB – Jharkhand DGP-Discussion on anti-Naxal operations: SSB के DG ने झारखंड DGP से की शिष्टाचार मुलाकात, नक्सल विरोधी अभियान पर हुई चर्चा

रांची : झारखंड राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए नक्सल विराधी रणनीतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है। यह चर्चा झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को हुई है। इससे पूर्व SSB के DG अमित मोहन प्रसाद झारखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां पर झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने स्वागत किया। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान हाल के दिनों में नक्स्ल विरोधी अभियानों में प्राप्त सफलताओं की समीक्षा करते हुए भविष्य में इन अभियानों को और तेज करने के उपायों पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
इस दौरान झारखंड DGP के अलावा ADG अभियान संजय आनंदराव लाठकर, IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, IG विशेष शाखा प्रभात कुमार, DIG झारखंड जगुआर इन्द्रजीत महथा, IG SSP मानवेंद्र सिंह समेत झारखंड पुलिस और SSB के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles