रविवार, 22 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

धनबाद: सरकारी स्कूलों में स्प्लिट सिलेबस ऑनलाइन एंट्री में लापरवाही

धनबाद जिले के 80 सरकारी विद्यालयों में स्प्लिट सिलेबस की ऑनलाइन एंट्री में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

मुख्य बातें

  • प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नौ विद्यालयों में चालीस प्रतिशत से कम प्रगति
  • ऑनलाइन प्रविष्टि की निगरानी हुई तेज
9 मिनट पहले
धनबाद के सरकारी स्कूल

धनबाद, धनबाद : जिले के सरकारी विद्यालयों में स्प्लिट सिलेबस की ऑनलाइन एंट्री में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने दो अलग अलग कार्यालय आदेश जारी कर जिले के 80 विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें 71 विद्यालयों में स्प्लिट सिलेबस की रियल टाइम ऑनलाइन एंट्री संतोषजनक नहीं पायी गयी है, जबकि नौ विद्यालयों में प्रगति 40 प्रतिशत से कम दर्ज की गयी है।

प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक झा की ओर से जारी आदेश में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने संबंधित शिक्षकों का वेतन स्थगित रखने का भी निर्देश दिया है। समग्र शिक्षा और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से दिशा निर्देश और यूजर मैनुअल उपलब्ध कराने के बावजूद कई विद्यालयों में डीइओ ऑनलाइन एप पर नियमित प्रविष्टि नहीं हो रही थी। विभागीय रिपोर्ट में कई विद्यालयों की प्रगति शून्य या काफी कम पायी गयी।

ये भी पढ़ें: धनबाद: आईआईटी निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिला लीजेंडरी टीचर्स अवार्ड

नौ विद्यालयों में चालीस प्रतिशत से कम प्रगति

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अलग से चिह्नित नौ विद्यालयों में स्प्लिट सिलेबस की ऑनलाइन एंट्री 40 प्रतिशत से भी कम हुई है। इनमें एक विद्यालय की प्रगति महज 14.19 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि अन्य विद्यालयों की स्थिति भी निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है। पूर्व में भी विद्यालयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे लेकिन इसके बावजूद ऑनलाइन एंट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।

ऑनलाइन प्रविष्टि की निगरानी हुई तेज

शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रगति की निगरानी काफी तेज कर दी है। संबंधित शिक्षकों को अपना निर्धारित कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में लापरवाही जारी रहने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

स्रोत: Prabhat Khabar

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *