रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Disclosure of Naxalite dump in the Saranda forest: भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

3 मई 2025
चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने चाईबासा जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के अंतर्गत वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के आसपास के जंगली और पहाड़ी इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक पुराने नक्सली डम्प का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार, भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्तों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं और लगातार भ्रमणशील हैं। इस इनपुट के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन 203 व 209, झारखंड जगुआर तथा सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियनों की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
वर्ष 2022 से ही गोईलकेरा और टोन्टो थाना क्षेत्रों के विभिन्न सीमावर्ती गांवों जैसे कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेडा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह, हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान की कड़ी में आज सुरक्षा बलों को टोन्टो थाना क्षेत्र के बामईबासा और गौबुरू के जंगल में एक पुराने नक्सली डम्प की जानकारी मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने उक्त डम्प को नष्ट कर दिया और मौके पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जब्त किया। बरामद किए गए विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते की मदद से वहीं पर निष्क्रिय कर दिया गया।
इस डम्प से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, फ्यूज, अर्ध तरल विस्फोटक, आयरन रॉड, पाइप, तार, बैटरियां और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद हुईं हैं। यह बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि नक्सली अब भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।
चाईबासा जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की सतर्कता और दृढ़ संकल्प से एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया गया है। अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और क्षेत्र में अभी भी सघन तलाशी अभियान जारी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति बनाए रखें।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *